अक्सर हमारा कुछ मीठा खाने का मन होता है और ऐसे में ब्राउनी बनाना अच्छा विचार है। ब्राउनी बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद पसंद आती है। अमूमन हम इन्हें बाहर से लाकर खाते हैं, लेकिन अगर आपको बेकिंग करना अच्छा लगता है तो आप ब्राउनी को खुद घर पर भी बना सकते हैं। हालांकि, कई बार ब्राउनी बनाते समय वे सूख जाते हैं या फिर बीच में अजीब तरह से कच्चे हो जाते हैं। हम सभी ने कभी ना कभी इस स्थिति का सामना किया ही है। ऐसा अमूमन ब्राउनी बनाते समय की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हो सकता है।हो सकता है कि आप ब्राउनी बनाते समय बैटर को ज़्यादा मिला रहे हों या फिर गलत चॉकलेट का इस्तेमाल कर रहे हों, जिसकी वजह से ब्राउनी का टेस्ट बिगड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्राउनी बनाते समय की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बता रहे हैं
बैटर को ओवरमिक्स करना
ब्राउनी बनाते समय हम सभी अक्सर बैटर को मिक्स करते हैं, लेकिन इसे ओवरमिक्स करना नुकसानदायक हो सकता है। जब आप बैटर को ओवरमिक्स करते हैं तो इससे उसमें बहुत ज़्यादा हवा मिल जाती है, जिससे केक जैसा टेक्सचर बनता है, जो ब्राउनी के लिए ठीक नहीं है। इसलिए ब्राउनी बनाते समय आप इसे तब तक हिलाएं जब तक कि सामग्री मिल न जाएं।
गलत टाइप की चॉकलेट का उपयोग करना
ब्राउनी बनाते समय आप किस तरह की चॉकलेट का इस्तेमाल कर रही हैं, यह भी बहुत अधिक मायने रखता है। कई बार पेंट्री में मिलने वाली किसी भी चॉकलेट या कोको पाउडर का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन इससे ब्राउनी का स्वाद उतना अच्छा नहीं आता है। इसलिए, हमेशा अच्छी क्वालिटी वाली चॉकलेट का इस्तेमाल करें। अगर रेसिपी में किसी खास प्रकार के कोको पाउडर की ज़रूरत है, तो उसी का उपयोग करें।
बटर या ऑयल का इस्तेमाल ना करना
अक्सर ब्राउनी को हेल्दी बनाने के लिए लोग बटर या ऑयल का इस्तेमाल कम करते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे ब्राउनी काफी सूखी-सूखी लग सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप रेसिपी को सही ढंग से फॉलो करें। अगर आपको बदलाव करना ही है, तो सेब की चटनी या ग्रीक दही का इस्तेमाल करें।