अपना जलवा बिखेरने आ रहे है यो यो हनी सिंह,इन शहरो में जमेगी महफ़िल !

Share it now

दिलजीत दोसांझ के बाद यो यो हनी सिंह इंडिया टूर की तैयारी में हैं। 22 फरवरी से हनी सिंह के इंडिया मिलेनियर टूर की शुरुआत होने जा रही है। ये कॉन्सर्ट भारत के 10 शहरों में हो रहा है। ये 22 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक चलेगा। हनी सिंह ने अपने इस कॉन्सर्ट की घोषणा जनवरी को की थी। वहीं 11 जनवरी को टिक्ट्स आउट किए गए थे, जो मिनटों में बिक गए थे। अब उनके फैंस को कॉन्सर्ट का इंतजार है।

मुंबई से कर रहे शरुआत मुंबई में ये शो 22 फरवरी को होने जा रहा है। इसके बाद लखनऊ में 28 फरवरी, दिल्ली में 1 मार्च, इंदौर में 8 मार्च, पुणे में 14 मार्च, अहमदाबाद में 15 मार्च, बैंगलोर में 22 मार्च, चंडीगढ़ में 23 मार्च, जयपुर में 29 मार्च और कोलकाता में 5 अप्रैल को होगा। कोलकाता इस टूर का लास्ट डेस्टिनेशन होगा। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

पर भर में बिके थे टिकट
इस कॉन्सर्ट की टिकट्स पलक झपकते ही बिक गईं। वहीं पहले इनकी कीमत ₹1,499 थी जो बढ़कर 2,500 तक पहुंच गई। इसके बाद फैंस की बढ़ती डिमांड की वजह से टिक्ट्स के दाम भी बढ़ते दिखाई दिए। 2500 से टिकट की कीमत 6,500 से 8,500 तक कर दी गई।

सिर्फ एक वीडियो शेयर करने से मची धूम
हनी सिंह ने अपने फैंस के साथ इस कॉन्सर्ट से रिलेटेड एक वीडियो भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया, ‘इस अनुभव को मिस ना करें दोस्तों, ये कुछ अलग ही होने वाला है। मिलेनियर टूर सिर्फ एक टूर नहीं, बल्कि ये मेरी कहानी है जिसे मैं आप सबके साथ जीने वाला हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *