इस्लाम का पाक महीना रमजान 2 मार्च से शुरु हो गया है। रमजान के दौरान रोजा जरुर रख रहे होंगे। ऐसे में अगर आप इफ्तार के लिए हाइड्रेटिंग और रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाने के लिए सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। रोजा खोलने के बाद अगर आपको इंस्टेंट एनर्जी के साथ रिफ्रेशिंग ड्रिंक जरुर पीना चाहिए। रोजा खोलते समय इन 7 तरह की हेल्दी ड्रिंक्स को आप घर पर बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए, आपको बताते हैं इसकी रेसिपी।
सौंफ-नींबू की ड्रिंक
इफ्तार के लिए आप सौंफ, नींबू का रस, काली मिर्च, काला नमक और पुदीने की पत्तियों और आइस क्यूब्स डालकर झटपट में इस ड्रिंक को बना सकते हैं। यह ड्रिंक आपको हाइड्रेट करेगी और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करेगी।
नन्नारी शरबत
रोजा खोलने के बाद अगर आप भी एनर्जिटक बने रहना चाहते हैं, तो आप नन्नारी शरबत रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बना सकते हैं। यह आपको एनर्जी देगी। इसे बनाने के लिए नन्नारी सीरप में पानी, आइस क्यूब, चीनी, नींबू का रस डलकर मिक्स कर दें और तैयार है टेस्टी नन्नारी शरबत।
लीची और गुलकंद का जूस
रोजा खोलने के बाद आप लीची और गुलकंद का जूस पी सकते हैं, यह काफी रिफ्रेशिंग होता है। इसे बनाने के लिए कुछ लीची, भीगे हुए सब्जा सीड्स, चीनी और गुलकंद लें। इसके साथ ही आइसक्यूब्स भी ले सकते हैं। अब मिक्सी के जर में लीची, गुलकंद, चीनी, बर्फ टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और आपका शरबत तैयार है। सर्व करने के लिए आप गिलास में भीगे सब्जा सीड्स के दाने कुछ ऊपर से डालें और शरबत में डालकर ठंडा-ठंडा पिएं।
खजूर शेक
इसे बनाने के लिए आपको खजूर और दूध चाहिए। खजूर शेक पीने से काफी एनर्जी मिलती है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर दूध के साथ ग्राइंड कर लें। इसके साथ ही मनचाहे फल जैसे कि केला, चीकू डालें और मेवे भी डालकर ग्राइंड कर लें। फिर इसे ठंडा-ठंडा पिएं।
खस-खस का शरबत
इस दौरान अपनी बॉडी को हाइड्रेटिंग बनाने के लिए खस-खस का शरबत पी सकते हैं। यह काफी रिफ्रेशिंग होता है और इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए खस सीरप, आइस क्यूब्स, पानी, काला नमक डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर सकते हैं और ठंडा सर्व करें।
गुलाबी लस्सी
रोजा खोलने के बाद आप गुलाबी लस्सी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको दही में रोज सीरप और चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें और इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
बादाम-पिस्ता मिल्कशेक
इफ्तार के लिए आप बादाम-पिस्ता का मिल्कशेक बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। सबसे पहले आप दूध में बादाम, पिस्ता, चीनी, आइसक्यूब्स डालकर ब्लेंड कर सकते हैं और इसे ठंडा ही सर्व करें। इसके अलावा, आप मिल्क शेक को गाढ़ा बनाने के लिए कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।