नई दिल्ली: घातक एमपॉक्स या मंकीपॉक्स वायरस दुनिया भर के कई देशों में फैल रहा है। WHO के अनुसार, हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने क्लैड I वैरिएंट का पहला सकारात्मक मामला दर्ज किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि, एक युवक में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। उस युवक ने हाल ही में युगांडा की यात्रा की थी।
यहां सबसे ज्यादा मौत और मामले दर्ज ?
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मंकीपॉक्स के सबसे ज्यादा मामले और मौतें दर्ज की गई हैं। कांगो के बाद, युगांडा में पिछले जुलाई में प्रकोप शुरू होने के बाद से 16 मौतों सहित 2,479 लोगों में इसकी पुष्टी की गई थी।

अन्य देशों में 7 नए मामले
रॉयटर्स के अनुसार, यूएई में मरीज में 11 जनवरी को एमपॉक्स के लक्षण दिखने शुरू हुए और 18 जनवरी को इस बीमारी का पता चला। इसके अलावा, WHO ने बताया कि यूएई से लौटने वाले यात्रियों के बीच अन्य देशों में कम से कम सात एमपॉक्स के मामले पाए गए हैं।
भारत में भी मंकीपॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट
विश्व के विभिन्न देशों समेत भारत में भी मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट है। केंद्र ने वायरस के संदिग्ध मामलों को देखते हुए टास्क फोर्स का गठन किया है।
जानिए क्या है Mpox और उसके लक्षण?
- Mpox चेचक के समान एक वायरस के कारण होता है लेकिन आमतौर पर यह बहुत कम हानिकारक होता है।
- यह मूल रूप से जानवरों से मनुष्यों में फैलता है लेकिन अब संक्रमित इंसानों से भी यह फैल रहा है ।
- प्रारंभिक लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।
यह भी पढ़ें
- विदेश मंत्री जयशंकर ने लोकतंत्र पर बहस में पश्चिमी देशों को दिखाया आईना, जानें क्या कहा ?
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा चुनाव आयोग को जाएगी हाई कोर्ट की नोटिस !
- सपा नेता को आधी रात उठा ले गई पुलिस जाने कौन है मनीष जगन ?