योगी 2.0 सरकार यह चौथा बजट पेश, देखें क्यों ख़ास है ये बजट

Share it now

यूपी विधानसभा बजट सत्र शुरू हो गया बता दे पहले ही दिन समाजवादी पार्टी ने ज़ोरदार हंगामा  के साथ सत्र की शुरुआत की और आज यूपी की योगी सरकार 2025-26 का बजट पेश की  तो वही इस बार वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामचरितमानस की चौपाई के साथ बजट घोषणाओं की शुरुआत की। करीब 8.5 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में मिडिल क्लास, युवा, किसान और महिलाओं को राहत देने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं पर खास जोर दिया गया है। इसके अलावा, पर्यटन, विशेष रूप से धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी कई अहम घोषणाएं की गई हैं।

आपको बता दे इस बार के बजट में मध्यप्रदेश-राजस्थान की तर्ज पर पहली बार प्रतिभाशाली छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने का ऐलान किया गया है। विधानसभा में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पढ़ते हुए कहा, प्रदेश में युवाओं को रोजगार के लिए ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा।युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट पहले की ही तरह दिए जाएंगे। प्रतियोगी छात्रों को घर के पास ही कोचिंग सुविधा मिले, इसके लिए सभी जिलों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग खोली जाएंगी। हर साल 1 लाख नए सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना की जाएगी। लखनऊ को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी बनाने का ऐलान भी किया गया है।

बजट में यूपी में 4 नए एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दी गई है। तो वही इसमें आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट करने के लिए एक्सप्रेस-वे बनेगा। इसके लिए 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र से जोड़ने के लिए विंध्य एक्सप्रेस-वे बनेगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं। मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे बनेगा। इसके लिए भी 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा, बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

आपको बता दे इसे पहले भी बजट में विपक्ष छूटा पशुओं के लिए सवाल उठाए थे जिसको देखते हुए वित्तमंत्री ने विधानसभा में सपा सदस्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा- आपकी समस्या सॉल्व होगी। छुट्टा पशुओं के लिए 2 हजार करोड़ दिए गए हैं।

बरहाल योगी 2.0 सरकार यह चौथा बजट है। यह यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसका आकार 8,8,736 करोड़ रुपए है। यह पिछली बार से 9.8 फीसदी ज्यादा है। इसमें 22 फीसदी बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रखा गया है।

यूपी बजट 2025 की बड़ी घोषणाएं 
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एक शेर पढ़ा: “अधूरी ख्वाहिशें जीने का मजा देती हैं, सब मांगे पूरी हो जाएंगी तो तमन्ना किसकी करोगे…”
बजट का कुल आकार: ₹8,08,736.06 करोड़, जो पिछले साल की तुलना में 9.8% अधिक है।
पूंजीगत खर्च: बजट का 20.5% हिस्सा विकास कार्यों के लिए रखा गया है।
प्रमुख क्षेत्रों में खर्च का वितरण:
-अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर): 22%
-शिक्षा: 13%
-कृषि और संबंधित सेवाएं: 11%
-चिकित्सा और स्वास्थ्य: 6%
-सामाजिक सुरक्षा योजनाएं: 4%

अन्य प्रमुख घोषणाएं:
– शोध एवं विकास (R&D) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) को बढ़ावा दिया जाएगा।
– विधानसभा को आधुनिक आईटी सिस्टम से लैस करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
– प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य।
राज्य सरकार द्वारा 10 प्रमुख सेक्टर चिन्हित किए गए हैं:
1. कृषि एवं संबद्ध सेवाएं
2. अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर)
3. उद्योग
4. आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स
5. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
6. शिक्षा
7. पर्यटन
8. नगर विकास
9. वित्तीय सेवाएं
10. ऊर्जा और पूंजी निवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *