माफिया की पत्नी महाकुम्भ में आई, ये हॉट एक्ट्रेस क्यों बनी सन्यासी जानकर होगी हैरानी !

Share it now

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी फिल्मी पहचान को त्याग दिया है। उन्होंने संन्यास का मार्ग अपना लिया है।जी हां ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर बन गई हैं।अब वो ममता कुलकर्णी नहीं बल्कि श्री यामाई ममता नंद गिरि के नाम से अपनी बाकी की जिंदगी जीएंगी।हाल ही में उन्होंने महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में संन्यास लिया है। वहां पर उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया है आपको बता दे की किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने उन्हें यह पदवी प्रदान की। पारंपरिक तरीके से भगवा वस्त्र पहनाकर, माला और तिलक के साथ उनका पट्टाभिषेक किया गया है।
बता दे की अतीत के विवादों से निकल कर उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया है। हालांकि विवादों ने यहां भी उनका साथ नहीं छोड़ा। उनके महामंडलेश्वर बनने की बात कुछ संतों को रास नहीं आ रहा है। किन्नर अखाड़े ने उन्हें दीक्षा दिलाने के बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया, लेकिन इस विवादित पट्टीभिषेक को लेकर भी कुछ संतों में जबरदस्त नाराजगी है। अखाड़ों का नियम है कि जो व्यक्ति महामंडमलेश्वर बनता है, उसे संन्यासी होना चाहिए। जबकि ममत ने अखाड़ों का नियम नहीं फॉलो किया। टॉपलेस फोटोशूट अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और ड्रग माफिया से शादी करके सुर्खियों में रहीं बॉलीवुड में चर्चित अदाकारा ममता कुलकर्णी एक बार फिर से विवादों में हैं।

तो चलिए अब हम एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी के अतित के बारे में जानने की कोशिश करते है आइये जानते है की कैसे एक फोटो ने उन्हें रातों रात सक्सेस और बदनामी दोनों दे दी। साथ ही उनके अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को भी खंगालने की हमारी कोशिश रहेगी।ममता ने साल 1992 में फिल्म तिरंगा से अपना डेब्यू किया था। तिरंगा हिट हो गई और वो रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद तो मानों जैसे उनके घर के बाहर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की लंबी लाइनें लग गई। साल 1993 में उन्होंने आशिक आवारा साइन की और उनके नाम उस साल का बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर और लक्स फेस ऑफ द इयर का अवॉर्ड हो गया। इसके बाद ममता ने वक्त हमारा है, क्रांतीवीर, करण-अर्जुन और सबसे बड़ा खिलाड़ी में काम किया। सब सही जा रहा है, जब तक उन्होंने वो एक फोटोशूट नहीं करवाया था जिसने उनकी रेपोटेशन को रातोंरात सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया। अपने विवादित कवर पेज के लिए जानीं जाने वाले ‘स्टारडस्ट’ मैग्जीन के लिए ममता ने एक टॉपलेस फोटोशूट करवाया और उनके लिए सब बदल गया।

जी हां आपको बता दे की सितंबर 1993 के ‘स्टारडस्ट’ अंक में उन्होंने टॉपलेस फोटो शूट कराकर सनसनी फैला दी थी। 90 के दशक और उस समय की स्थिति के हिसाब से उनकी ये टॉपलेस फोटो कुछ ज्यादा ही ऑफेंसिव थी। उस समय इस फोटो शूट पर काफी विवाद हुआ था। जब वह मैगजीन छपकर आई तो फैन्स ममता की तस्वीरें देखकर हैरान रह गए। बॉलीवुड में भी उनके इस लुक की खूब चर्चा हुई। ऐसा कहा जाता है कि उस समय ममता कुलकर्णी की टॉपलेस फोटो देखकर कई बी-ग्रेड निर्देशकों ने उनको अपनी फिल्मों में काम करने के लिए फोन भी करना शुरू कर दिया. ममता की तस्वीर रातोंरात वायरल हो गई।ममता ने सिर्फ एक ही बार बोल्ड फोटोशूट नहीं करवाया। वो बिकनी फोटोशूट और शॉर्ट ड्रेसेस में फोटोशूट करवाती रहीं लोगों को उनका फोटोशूट इतना खराब लगा कि उनके ऊपर केस तक दर्ज करवा दिया गया। खबरों के मुताबिक, साल 2000 तक ये केस चला और उन्हें इसके लिए उन्हें 15000 का फाइन भी भरना पड़ा।

अब आपको बता दे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जोड़ा नाम ममता कुलकर्णी का नाम 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जोड़ा गया था। उस दौर में कहा जाता था कि ममता को फिल्मों में काम अंडरवर्ल्ड की सिफारिश पर मिलता था। इसे लेकर खूब चर्चाएं गर्म हुईं। यह भी कहा जाता है कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने उन्हें ‘चाइना गेट’ मूवी में लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया था लेकिन वह उन्हें हटाना चाहते थे, लेकिन अंडरवर्ल्ड से प्रेशर बढ़ने के बाद ही उन्हें मूवी में रखना पड़ा था।

ड्रग माफिया के साथ रचाई दुबैमे शादी जी हां वर्ष 2013 में ममता कुलकर्णी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ कर ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से दुबई में शादी कर ली थी। ये वही ड्रग माफिया है, जिसे दुबई में ड्रग्स तस्करी के लिए 12 वर्षों की जेल हुई थी। हालांकि ममता कुलकर्णी इन आरोपों को गलत बताती हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि वर्ष 2016 में मुंबई पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक मामले में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। मुंबई पुलिस ने बताया था कि उसने मुंबई से 80 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की थी, जिसका संबंध ऐसी कम्पनी से था, जिसकी डायरेक्टर ममता कुलकर्णी थी। ममता कुलकर्णी खुद कहती हैं कि वो ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से प्यार करती थीं और इस दौरान वो वर्ष 2000 से 2024 तक भारत से दूर रहीं। हालांकि ममता ने हमेशा इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।ममता साल 2000 में भारत छोड़ विदेश में शिफ्ट हो गई थीं। सालों तक गुमनामी में रहने के बाद अचानक 2015-2016 के बीच उनका नाम खूब सुर्खियों में रहा, वजह 2000 करोड़ के ड्रग्स मामले में उनका कनेक्शन था।ममता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने केन्या में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग ग्रुप से बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *