जन अधिकार पार्टी की हुंकार, तहसील में उठाई कई मांगे

Spread the love

जन अधिकार पार्टी की हुंकार, तहसील में उठाई कई मांगे

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

सोमवार को जन अधिकार पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी जिलाध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारियों ने मांग उठाई और कहा जातिगत जनगणना भागीदारी का अधिकार है और भागीदारी हमारा अधिकार है।इसलिए प्रत्येक प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्पत्ति को निजी क्षेत्रों की कम्पनियों, उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है इससे राष्ट्र की क्षति होगी, इस रोका जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल- डीजल पर टैक्स को केंद्र व राज्य सरकारें कम करें, जिससे मूल्य में गिरावट हो सके। उन्होंने कहा अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाय। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी पार्टी नयी शिक्षा नीति का विरोध करती है। पूरे देश में समान शिक्षा नीति लागू की जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि किसानों को खाद बीज व कीटनाशक दवाओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए और सिंचाई के लिए नि:शुल्क बिजली की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि छोटे व मझोले किसानों, दुकादारों, व्यापारियों का कर्ज माफ़ किया जाय। नेताओं ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को सौंपा। इस मौके पर महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकुन्तला शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर राजवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष छेदा सिंह राजपूत, मीरा शाक्य, जिला प्रभारी श्यामपाल शाक्य, कायमगंज विधानसभा प्रभारी वैद्य व राष्ट्रीय सम्यक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह शाक्य, राष्ट्रीय सम्यक महासंघ राष्ट्रीय प्रभारी सुनीता सिंह शाक्य, तहसील अध्यक्ष पारस शाक्य, विधानसभा उपाध्यक्ष परम बिहारी शाक्य, अजय वीर शाक्य, धर्मेन्द्र शाक्य, लक्षमण शाक्य, आदि मौजूद रहे।कार पार्टी की हुंकार, तहसील में उठाई कई मांगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *