समाजवादी पार्टी को एक और झटका, सपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक नहीं रहे, शोक की लहर

Spread the love

पूर्व विधायक इजहार आलम खाँ का निधन, शोक की लहर
फर्रुखाबाद/कायमगंज।
बीते माह पूर्व विधायक व सपा के कद्दावर नेता इजहार आलम खां का स्वाथ्य ठीक न होने से उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआए कर रहे थे। बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी फोन कर उनके हाल लिए थे । उनकी बेटी मारिया आलम से भी बात की थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। अस्वस्थ होने पर उनके गृह क्षेत्र के लोग भी उन्हें देखने के लिए दिल्ली गए थे। बुधवार को लगभग ग्यारह बजे के बाद दिल्ली स्थित एम्स में उनका निधन हो गया। हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पर लोगो का तांता लग गया।

11 बजे दफन होगा पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर
कायमगंज।
पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर देर रात करीब 12 बजे नगर से सटे गांव पितौरा स्थित आवास पर पहुंचेगा। गुरुवार सुबह 11 बजे शांति कुटीर के पास उनके पैतृक कब्रिस्तान में उनका पार्थिव शरीर दफन किया जाएगा।

बेटी मारिया है सामाजिक कार्यकर्ता
कायमगंज।
पूर्व विधायक इजहार आलम का जन्म 21 जून 1942 को हुआ था। उनकी तीन पुत्रियों में बड़ी पुत्री अंदलीब ऊर्फ इंदु आलम खां, हुमरा आलम, मारिया आलम खां है। मारिया आलम सामाजिक कार्यकर्ता है और वह लोगो के मदद के लिए खूब जानी जाती है। अपने पिता की तरह उनका मिलनसार पन लोगो को खूब भाता है और लोग उनके कार्यों की सराहना करते है।

पूर्व विधायक का होली मिलन समारोह देता था भाईचारे का संदेश
कायमगंज।
पूर्व विधायक 1991 में जनता दल पार्टी से विधायक बने थे। वह जमीनी नेता थे और क्षेत्र की समस्याएं उठाते रहते थे। होली त्योहार पर उनका होली मिलन कार्यक्रम आपसी भाईचारे का संदेश देने बाला होता है। उनके इस आयोजन में हर राजनीतिक दल हो या व्यापारी, आम नागरिक हर किसी की शिरकत होती थी। आम के सीजन में उनकी मैंगो पार्टी में हंसी खुशी, कविता पाठ और आम चर्चाएं खूब होती थी। उनके ये आयोजन शांति कुटीर में होते थे लेकिन आज उनके न होने से उनकी यादें सदा लोगो के जेहन में बनी रहेगी।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पितौरा पहुंचे, बंधाया ढांढस
कायमगंज।
पूर्व विधायक के निधन की जानकारी पर देर शाम सपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व विधायक की पुत्री मारिया आलम व अन्य परिजनो को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, वरिष्ठ सपा डॉक्टर जितेंद्र यादव, सर्वेश अंबेडकर आदि सपा नेता मौजूद रहे।

कुछ दिन पहले केरल के राज्यपाल स्वास्थ का हाल लेने पहुंचे थे घर
कायमगंज।
पूर्व विधायक बेहद मिलनसार नेता थे। वह हर शादी बारात व नगर व क्षेत्र में होने वाले आयोजनों में शिरकत करते थे। उनके यहां पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता भी आ चुके हैं।कुछ माह पहले ही उनका स्वास्थ्य का हाल लेने के लिए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां उनसे मिलने उनके आवास पितौरा पर पहुंचे थे। जहां उनका हाल लिया था और पुरानी यादें ताजा की थी। राज्यपाल ने उनके साथ काफी वक्त बिताया था।

पूर्व विधायक के पिता गुलाब रब्बानी ताबां थे मशहूर उर्दू साहित्यकार व शायर
कायमगंज।
पूर्व विधायक इजहार आलम खाँ के पिता गुलाम रब्बानी ताबां हिंदुस्तान के मशहूर उर्दू साहित्यकारों एवं शायरों में शुमार थे। पूर्व विधायक अपने पिता की बाते लोगो से खूब शेयर किया करते थे। पूर्व विधायक पिता की याद में आल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया करते थे। जिसका नाम रखते शाम-ए-ताबां

पूर्व विधायक के परिवार पर एक नजर

पुत्रियां
– अंदलीब उर्फ इंदु आलम खां
– हुमरा आलम खां
– मारिया आलम खां
*पूर्व विधायक इजहार आलम खां के भाई*
इख्तेदार आलम खां
-इफ्तेखार आलम खां
-पूर्व विधायक इज़हार आलम खां की एक बहन की बेटी फिल्म डायरेक्टर अनुषा रिजवी हैं। (प्रमुख फिल्म: पीपली लाइव)
– दूसरी बहन का बेटा फिल्म डायरेक्टर सैयद अहमद अफजल है। (प्रमुख फिल्में: बारात कम्पनी, लाल रंग, यंगिस्तान आदि)
-भाई का बेटा शाह आलम खां एम्स नई दिल्ली में आर्थोपेडिक सर्जन हैं।
-उनके चाचा पूर्व राज्यपाल खुर्शीद आलम खां
-उनके चचेरे भाई सलमान खुर्शीद पूर्व विदेश मंत्री रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *