कायमगंज में संदिग्ध हालत में मंदिर के पुजारी का शव फांसी पर झूलता मिला

Spread the love

फर्रुखाबाद।

कायमगंज नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी ब्रजनंदनलाल (60) का शव नगर के मोहल्ला श्यामनगर स्थित शिव मंदिर के ऊपर बने कमरे में संदिग्ध हालत में झूलता मिला। बृजनंदन मंदिर के पुजारी थे। रविवार तड़के जब पूजा करने लोग मंदिर में पहुंचे और कुछ लोग उनसे मिलने के लिए मंदिर के ऊपरी बने कमरे में पहुंचे तो देख कर सन्न रह गए। पुजारी का शव कमरे में लगे जंगले में लटका हुआ था। शव मिलने पर लोगो की भीड़ लग गई। हड़कंप मच गया। मोहल्लेवासियों ने ब्रजनंदन के मौत की जानकारी उसके परिवारीजनोंं व पुलिस को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मार मार कर रोने लगे।

 

फोरेंसिक टीम व पुलिस ने की जांच, लिए नमूने

फर्रुखाबाद।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल, कसबा चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, एसआई शिवकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा मृतक के गले में रस्सी से फांसी का फंदा लगा था। मृतक पैरों में चप्पल पहने था। पैर ज़मीन पर लटके हुए थे। कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। जहां फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को बारीकी से देखा। नमूने लिए, वही फोटोग्राफी भी की। वही आसपास भी नज़र डाली।

 

ब्रजनंदन मंदिर की देखरेख व पूजा पाठ करता था

फर्रुखाबाद।

मृतक की पत्नी आरती देवी व दो पुत्र 25 वर्षीय सनी व 15 वर्षीय सूरज पुत्रों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनो ने बताया काफी साल पहले बृजनंदन राजमित्री का कार्य करता था। लगभग पांच वर्ष पहले मोहल्ला श्यामनगर में मंदिर बनवाया गया था। ब्रजनंदन ही मंदिर में पूजा पाठ और देख देख करता था और मंदिर में ही रुक जाता था। परिजनो ने मुताबिक वह कभी कभी नोनियमगंज स्थित अपने परिजनो के पास भी चला जाता था।

 

मौत से एक दिन पहले आया था घर, पोस्टमार्टम हाउस भेजा शव

फर्रुखाबाद।

मृतक की पत्नी का कहना था उसके पति शनिवार को घर पर आए थे। घर से खाना भी ले गए थे। उसके बाद मौत की जानकारी मिली। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *