पूर्वी यूपी के लोगो ने मनाया छठ पर्व

Spread the love

फर्रुखाबाद

कायमगंज नगर के सीपी विद्या निकेतन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले शिक्षक व उनके परिवार के लोगो ने रिश्तेदार, पास पड़ोसी के साथ मिलकर बड़ी श्रद्धा से छठ पर्व को मनाया। यह पर्व परिवार की सुख समृद्धि के साथ ही प्रकृति संरक्षण व स्वच्छता के लिए भी मनाया जाता है। ये पर्व परंपरा व आधुनिकता दोनो को जोड़ने का पर्व है। इस पर्व में डूबते व उगते सूर्य को जल से अर्घ्य दिया जाता है। प्रणाम किया जाता है। लोग मनोयोग, आस्था, पवित्रता, उपवास से सृष्टि के जनक भगवान सूर्य के प्रति श्रद्धा प्रकट करते है। धार्मिक व मार्मिक गीतों गाए जाते है। सीपी के उप प्रधानाचार्य डॉ. मनोज तिवारी, वीणा तिवारी, संजय गुप्ता, सुनीता केसरी ने कमल पोखर के पास एकत्र होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्रबंधक डॉक्टर मिथलेश अग्रवाल भी पहुंचे। सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शिक्षिका रचना पोरवार, लक्ष्मी गुप्ता, कीर्ति तिवारी, वीना बाजपेई, अंजली चौहान, प्रभा चतुर्वेदी, अशोक तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, विजय बाबू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *