भाजपा निकाय चुनाव को नहीं करना चाहती फेस, इसलिए टाल रही

Spread the love

डॉ नवल शाक्य के भाई के निधन पर दी श्रद्धांजलि, भावुक होकर रो पड़ा परिवार, पूर्व सीएम ने बंधाया ढाढस
फर्रुखाबाद।
शुक्रवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कायमगंज अलीगढ़ मार्ग स्थित लक्ष्य हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य के भाई डॉक्टर हरवेश कुमार शाक्य के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्टर हरवेश कुमार शाक्य की याद कर परिजन रो पड़े तो उन्हे पूर्व मुख्यमंत्री ने ढाढस बंधाया। श्रद्धांजलि सभा में काफी संख्या में बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में अपने संबोधन में कहा वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा डॉक्टर नवल किशोर शाक्य का संकल्प है कि वह मेडिकल कॉलेज खोलेंगे। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी उनकी मदद करेगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। जहां गरीबों का इलाज होगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू, सपा नेता डॉक्टर सुबोध यादव, जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, उर्मिला राजपूत, रामसरन कठेरिया, सर्वेश अंबेडकर, रामप्रकाश कल्लू यादव आदि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक इज़हार आलम के निधन पर दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नगर से सटे गांव पितौरा स्थित पूर्व विधायक इज़हार आलम खा के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व विधायक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री उनकी पुत्री मारिया आलम व परिजनो से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर जताया शोक
कायमगंज।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का स्वर्गवास हुआ है इस दुख की घड़ी में वह श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मां से बड़ा कोई टीचर नही है। इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ है।

भाजपा निकाय चुनाव को नहीं करना चाहती फेस, इसलिए टाल रही
कायमगंज।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के सवाल के जबाव में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा चाहे ओबीसी आरक्षण हो या फिर दलित के आरक्षण की बात हो। आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने ओबीसी के आरक्षण पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है और आगे दलित के भी आरक्षण पर खिलवाड़ करेगी। उन्होंने कहा लगातार भाजपा की यह सोच रही है की आरक्षण कैसे खत्म हो। ओवीसी व दलित सम्मान को कैसे दबाया जाए और उनके हक, अधिकार को कैसे छीना जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा बीजेपी को यदि वोट लेना है तो वह उनके साथ है। और जब वोट मिल जाए तो न सम्मान मिलेगा, न हक न हिस्सेदारी मिलेगी। पूर्व सीएम ने कहा आज सवाल है कि जब जाति जनगणना की मांग पहले से चल रही है तो जाति जनगणना क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि जो ट्रिपल टेस्ट, कमीशन या जो आयोग बना है, जिसके माध्यम से जो जानकारी हासिल करेंगे, हो सकता है वह 6 महीना या एक साल लगाए। उनका कहना था कुछ लोग तो इस बात को भी कहते हैं कि कुछ प्रदेशों में इस तरह की बात आई तो वहा चुनाव होने में 3 साल लगे थे। तो कहीं ऐसा तो नहीं कि भारतीय जनता पार्टी इन चुनाव को फेस नही करना चाहती है। इसलिए कहीं न कहीं पर सोची समझी रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुनाव को टाला है। विकास मॉडल पर उन्होंने सपा सरकार में हुए मैनपुरी मॉडल का जिक्र किया। ईवीएम के सवाल उन्होंने कहा वह मैनपुरी से तीन लाख से अधिक वोट से चुनाव जीते है लेकिन वह फिर भी कहते हैं कि ईवीएम नहीं होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कई विदेशी देशों के नाम का जिक्र करते हुए कहा वहां बैलट पेपर से चुनाव होते हैं। उन्होंने जोड़ा जब दुनिया इन चीजों को नहीं अपना रही है तो आप क्यों अपना रहे हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनजागरण करना जरुरी है। लोगों को समझाना जरुरी है।

अखिलेश यादव बोले भारत जोड़ो यात्रा से भावात्मक जुड़ाव
कायमगंज।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सवाल पर कहा भारत जोड़ो आंदोलन से हमारा भावात्मक लगाओ है लेकिन अभी तक कोई भी इनविटेशन नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह किसी पॉलिटिकल पार्टी की अपनी यात्रा है तो दूसरी पॉलिटिकल पार्टी नहीं जाएगी। समाजवादी पार्टी की यात्राए होगी।

सपा नेताओं को झूठा फसाया जा रहा
कायमगंज।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा नेताओ पर हो रही कार्रवाई के सवाल पर कहा भारतीय जनता पार्टी की कोशिश है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिन्हित करें और उनको चिन्हित करके झूठा फंसाए। आजम खां पर झूठे मुकदमे लगे। पूर्व सांसद विधायक रमाकांत को 25 साल पुरानी मुकदमे में जेल भेज दिया गया। दीपक यादव पर भी झूठे मुकदमे लगाए गए। उनका आरोप था भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामी छुपाने के लिए ये कर रही है

 

पूर्व सीएम का सवाल: फर्रुखाबाद में 1 लाख 26 हजार में कितने की हुई भर्ती

कायमगंज।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा आज महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में 12 जिलो की 1 लाख 26 हज़ार की भर्ती हुई थी। उन्होंने सवाल किया कितने नौजवानों को रोजगार मिला और कितने अग्निवीर बन गए। उन्होंने कहा उसकी सूचना क्यों नही मिली। वहा बोले उन्हें तो लगता है कि 200 लोगों को भी रोजगार नहीं मिला होगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख चुनाव व एमएलसी चुनाव को देखा। यदि विरोध करोगे तो प्रशासन झूठा मुकदमा लगा देगा। पूर्व मुख्यमंत्री चिलौली पठान स्थित सपा नेता सलमान खान, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, सपा नेता अन्ने खा के यहां पहुंचे। उसके बाद पूर्व सीएम शमसाबाद में सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के निवास पर पहुंचे। जहां उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वहा से वह फर्रुखाबाद के लाइट रवाना हुए। जहां वह डॉक्टर अरविंद गुप्ता से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *